अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज दिवस

INFO.INDIA
        अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज दिवस     (International Universal Health Coverage Day)



अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज दिवस (International Universal Health Coverage Day)



सम्पूर्ण विश्व में प्रति वर्ष "12 दिसम्बर" को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज दिवस (International Universal Health Coverage Day) मनाया जाता है।  सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज से तातपर्य, हर व्यक्ति का वित्तीय कठिनाईयों का सामना किये बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच है। विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ कवरेज दिवस मनाने का उद्देश्य संम्पूर्ण विश्व में कंही भी हर व्यक्ति को सस्ती , गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य  देखभाल प्रदान करने के लिए सभी देशों में मज़बूत और लचीली स्वास्थय प्रणलियों को स्थापित करना और सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। 
  • कोवीड-19 के प्रकोप ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता को उजागर किया, जहाँ दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणाली बुरी तरह विफल रही थी। 
  •  UHC के महत्व  को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) ने वर्ष 2017 में 12 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस ( International Universal Health Coverage Day - UHC Day) के रूप में घोषित किया
  •  सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देश साल 2030 सत्  विकास लक्ष्यों के हिस्से के रूप में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को प्राप्त करने की कोशिश करने हेतु सहमत हुए है।  
  • अंतरराष्ठ्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस के इस साल की थीम "सभी के लिए स्वास्थ्य :  कर्यवाही का समय  - Health For All : Time For Action" है। 
  • यह समग्र विषय के तहत अभियान को चिन्हित कर रहे है।
  •  इसका उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने  के संकल्प के साथ इस उच्च स्तरीय में एक महत्वकांशी राजनैतिक घोषणापत्र पारित किया गया है।
  • सभी घोषणापत्र नागरिक समाज संगठनों  और अन्य हितधारकों के सहयोग से राष्ट्रिय UHC योजनाओं के विकास एवं कार्यन्वयन के लिए एक उच्च स्तरीय रुपरेखा निर्धारित करता है। 
  • सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज न केवल स्वास्थ्य और कल्याण से सम्बंधित सतत विकास लक्ष्यो को प्राप्त करने के लिए मुलभुत शर्त है। 

सार्वभौमिक स्वास्थय कवरेज :-             


  • सार्वभौमिक स्वास्थय कवरेज का अर्थ - देश में रहने वाले सभी लोगों और समुदायों की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक समनतापूर्ण  पहुंचे हो।
  • UHC का उद्देश्य लोगो को जाति , धर्म, लिंग, आय स्तर , सामाजिक स्तिथि किये बिना सभी की वहनीय उत्तरदायी, गुणवत्तापूर्ण एवं यथोचित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिचित करना है। 
  • स्वास्थ्य सेवाओ ं में रोगो की रोकथाम, उपचार, एवं पुर्नवास देखभाल शामिल है।  
  • UHC सामाजिक आर्थिक विकास के लिए एक उचित प्रत्न के साथ ही समता, सामाजिक न्याय और समावेशी आर्थिक विकास के लिए भी आवश्यक है।  
  • UHC स्वास्थ्य के मानव अधिकार के साथ साथ व्यापक मानव अधिकार एजंडे का भी संरक्षक है। 
  • प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल (primary health care- PHC) प्राणली सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की नीव है। 
  • PHC उन्मुख स्वास्थ्य प्राणली गुणवत्तपूर्ण , व्यापक, निरंतर, समवांछित तथा जन केंद्रीय सेवाएँ प्रदान करने में समक्ष है। 




सार्वभौमिक स्वास्थय कवरेज के लाभ  :- सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के निमिन्लिखित लाभ है जो इस प्रकार है जैसे की :-  
  1. जनसंख्या  के स्वास्थ्य में सुधार। 
  2. कुशल , उत्तरदायी व पारदर्शी स्वास्थ्य प्राणली। 
  3. गरीबी में कमी। 
  4. नोकरियो में बड़ोत्तरी। 
  5. वित्तीय सुरक्षा।